पुलिस चौकी निवार प्रभारी की तत्परता ने,क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 354 पशुओं का परिवहन करते 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 चक्का ट्रक जप्त

पुलिस चौकी निवार प्रभारी की तत्परता ने,क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 354 पशुओं का परिवहन करते 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 चक्का ट्रक जप्त

पुलिस चौकी निवार प्रभारी की तत्परता ने,क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 354 पशुओं का परिवहन करते 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 चक्का ट्रक जप्त

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक जिला,अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधव नगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 354 पशुओं का क्रूरता पूर्वक एवं बिना वैध परमिट परिवहन करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 12 चक्का टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 जप्त किया गया।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 12 चक्का टाटा ट्रक में भेड़ एवं बकरी-बकरों को बिना वैध परमिट के अत्यधिक संख्या में एवं क्रूरता पूर्वक भरकर कटनी से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर चौकी निवार पुलिस द्वारा कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर पंछी ढाबा के सामने, लखापतेरी में उक्त वाहन को रोककर चेकिंग की गई।वाहन की तलाशी एवं पशुओं की गिनती करने पर कुल 354 पशु पाए गए, जिनमें 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ एवं 40 बकरी/बकरे शामिल हैं। पशुओं को वाहन में दो पार्टिशन बनाकर अत्यधिक संख्या में एवं क्रूरता पूर्वक भरा गया था। जांच के दौरान पशुओं के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं वैध परमिट भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

गिरफ्तार आरोपी

1.जितेन्द्र कुमार वर्मा, पिता कामता प्रसाद वर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी कटरा, थाना गढ़, जिला रीवा,2.मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू, पिता शेख साकिर, उम्र 47 वर्ष, निवासी सिहावल, थाना अमिलिहा, जिला सीधी।3.संतलाल गोंड, पिता चैतू सिंह गोंड, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगदरा,4.रनबहादुर सिंह, पिता राम प्रताप सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगदरा,5.बब्बन सिंह, पिता बलजीत सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी बगदरा,6.गुरुदेव सिंह, पिता देवराज सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी बगदरा,7.अशोक शुक्ला, पिता जवाहर लाल शुक्ला, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंगतिरा, थाना गढ़, जिला रीवा।पुलिस द्वारा उक्त 12 चक्का टाटा ट्रक एवं 354 पशुओं को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(क), 11(ए)(ई) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका

चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में  पुलिस चौकी निवार स्टाफ सउनि. कमलेश प्रसाद शुक्ला,गौरव सेन एवं संतोष प्रजापति द्वारा की गई।

पुलिस चौकी निवार प्रभारी की तत्परता ने,क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 354 पशुओं का परिवहन करते 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 चक्का ट्रक जप्त



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post