कटनी,स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी अखिलेश दहिया सम्मानित

कटनी,स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी अखिलेश दहिया सम्मानित

कटनी,स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी अखिलेश दहिया सम्मानित

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में थाना कुठला के थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य समाज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।प्रशस्ति पत्र मिलने पर थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस सम्मान से पुलिसकर्मियों में उत्साह और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा का संचार हुआ।

कटनी,स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी अखिलेश दहिया सम्मानित

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post