कटनी,इंटक कार्यालय बरगवां में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

कटनी,इंटक कार्यालय बरगवां में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

कटनी,इंटक कार्यालय बरगवां में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला इंटक कार्यालय बरगवां में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम में जिला इंटक परिषद के अध्यक्ष बी.एम. तिवारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में जिला इंटक परिषद के महामंत्री राजा जगवानी

रेलवे यूनियन से अशोक पाठक, ऑर्डनेंस से अफसर भाई एवं रजनीश शर्मा, संरक्षण मंडल से रामनरेश त्रिपाठी एवं हरिशंकर शुक्ला, मुस्ताक भाई, विजय पटेल, रामखेलावन गर्ग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री रजनी वर्मा, प्रदेश सह सचिव सुमन रजक, रुक्मणी पांडे, सुनीता सोनी, प्रशांत जायसवाल, फिरोज भाई, ए.के. यादव सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

कटनी,इंटक कार्यालय बरगवां में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post