कटनी,स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त तहसील भवन में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण

कटनी,स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त तहसील भवन में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण

कटनी,स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त तहसील भवन में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त तहसील भवन कटनी में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर एसडीएम श्री चतुर्वेदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है कि वे आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराएं।कार्यक्रम में तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी, तहसीलदार ग्रामीण श्री अतुलेश सिंह, नायब तहसीलदार सुश्री अवंतिका तिवारी सहित तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की प्रगति, संविधान के मूल्यों की रक्षा तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कटनी,स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त तहसील भवन में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post