जनविश्वास अभियान के तहत उद्यम संवाद कार्यक्रम संपन्न कलेक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद, लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ढीमरखेड़ा। जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभागार में ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित स्थानीय उद्यमियों से संवाद कर उनके व्यवसाय, कार्यप्रणाली और अनुभवों की जानकारी ली।कलेक्टर ने उद्यमियों से उनके व्यवसाय के संचालन में आ रही समस्याओं तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा करते हुए स्वरोजगार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।कार्यक्रम में कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी जबलपुर, पुलिस अधीक्षक कटनी, वन मंडल अधिकारी कटनी, एसडीएम ढीमरखेड़ा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कटनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्र में उद्यमिता एवं रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना रहा।

जनविश्वास अभियान के तहत उद्यम संवाद कार्यक्रम संपन्न कलेक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद, लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post