अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध थाना माधवनगर पुलिस की कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/थाना माधवनगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर शांतिनगर गेट के पास घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक MP21ZK7876 को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी से 04 पेटी देशी लाल मसाला शराब, जिसमें कुल 200 पाव (36 लीटर) शराब, अनुमानित कीमत ₹24,000/- बरामद की गई। इस प्रकार गाड़ी सहित कुल जप्त सुधा संपत्ति की अनुमानित की कीमत डेढ़ लाख रुपए की है।
मौके से दो आरोपियों—
1. हर्षित उर्फ हर्ष गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी झूलेलाल मंदिर वाली गली, माधवनग 2. मंथन जेतवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी झूलेलाल मंदिर वाली गली, माधवनगर को पकड़ा गया।आरोपियों के पास शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पूछताछ में आरोपी हर्षित द्वारा शराब गगन लोहानी के कहने पर ले जाना बताया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। प्रकरण में गगन लोहानी के विरुद्ध धारा 49 बीएनएस के तहत विवेचना जारी है। जो अभी फरार है
थाना माधवनगर पुलिस की कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक
शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में कमलेश बैरागी,पवन सिंह,लोकेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

