बिचुआ हाई स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

बिचुआ हाई स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

बिचुआ हाई स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा से हुआ। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।इसके पश्चात प्रातः 8:05 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों द्वारा विविध रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने खूब सराहा।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 10वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, ग्राम पंचायत की सरपंच, उपसरपंच सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

बिचुआ हाई स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post