खुले नाले ने बढ़ाई परेशानी, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा नगर निगम माधव नगर में रिलायंस पेट्रोल पंप व एटीएम के पास जानलेवा स्थिति, तीन माह से अधिक समय से समस्या बरकरार

 खुले नाले ने बढ़ाई परेशानी, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा नगर निगम,


माधव नगर में रिलायंस पेट्रोल पंप व एटीएम के पास जानलेवा स्थिति, तीन माह से अधिक समय से समस्या बरकरार,

खुले नाले ने बढ़ाई परेशानी, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा नगर निगम माधव नगर में रिलायंस पेट्रोल पंप व एटीएम के पास जानलेवा स्थिति, तीन माह से अधिक समय से समस्या बरकरार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। शहर के माधव नगर क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप एवं एटीएम के पास लंबे समय से खुला पड़ा गंदगी से भरा नाला लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले की सफाई एवं उसे व्यवस्थित करने के नाम पर नाला खोल दिया गया, लेकिन इसके बाद उसे ढकने अथवा व्यवस्थित करने की दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बताया गया है कि इस समस्या को लेकर पिछले तीन माह से अधिक समय से सीएम हेल्पलाइन, नगर निगम आयुक्त एवं महापौर को आवेदन देकर शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार नाले में गंदगी और कचरा जमा होने से दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों के पनपने का खतरा भी बना हुआ है।

सबसे गंभीर बात यह है कि उक्त मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। खुला और गहरा नाला कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई बार वीडियो एवं तस्वीरें पोस्ट कर नगर निगम प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया गया, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय नागरिकों ने वार्ड पार्षद हेमू कलानी को भी कई बार समस्या से अवगत कराने की बात कही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागरिकों का कहना है कि क्या नगर निगम प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

राजा जगवानी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करना

 नगर सरकार की जिम्मेदारी है। खुले नाले को तत्काल साफ कराकर सुरक्षित तरीके से ढकने और आसपास स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता है, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नाले की सफाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव तथा नाले को सुरक्षित रूप से व्यवस्थित करने की कार्रवाई की जाए।

खुले नाले ने बढ़ाई परेशानी, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा नगर निगम माधव नगर में रिलायंस पेट्रोल पंप व एटीएम के पास जानलेवा स्थिति, तीन माह से अधिक समय से समस्या बरकरार


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post