राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आस्था प्लाजा, बरगवां स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया।इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में LIC ऑफिस के पीछे, बालिका छात्रावास के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया।वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक, प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी जयंती पर वृक्षारोपण कर हम उनके विचारों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प ले रहे हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, प्रेम बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे, मंगल सिंह, मोसुफ अहमद बिट्टू, चोखे भाईजान, श्याम पाहुजा, राहुल होतवानी, विजय मंगल चौधरी, ओम प्रकाश मुन्ना कुशवाहा, गुलाम जाफर, शशि शेखर भारद्वाज, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, रमेश मिश्रा, कल्पना पाठक, रूपा तिवारी, रुक्मणि पांडे, दुर्गावती कोल, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रमेश अहिरवार, विनीत जायसवाल, सलाहुद्दीन खान, राजेश निषाद, घनश्याम रजक, माधवेंद्र सिंह, रमाकांत दुबे, हर्षित मिश्रा एवं साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के आदर्शों पर चलने, सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

राजीव गांधी जी अमर रहें।

हरित भारत—सशक्त भारत।

राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post