कटनी,कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 3 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश

कटनी,कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 3 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश

कटनी,कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 3 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने ग्राम कौडि़या थाना स्‍लीमनाबाद निवासी दिनेश उर्फ दिन्‍नू पिता ओमकार बर्मन उम्र 26 वर्ष के विरूद्ध मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 3 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 15 तारीख को पुलिस थाना स्‍लीमनाबाद में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर की हैदिनेश एक आदतन अपराधी है और वर्ष 2019 से ही स्‍लीमनाबाद थाना क्षेत्र में लगातार अपराध करता चला आ रहा है। इसके विरूद्ध अब तक कुल 6 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। जिनमें आमजन को चोट पहुंचाना, अश्‍लील कार्य करना, गाली-गलौज करना, मारपीट करना जैसे अपराध शामिल है। पुलिस द्वारा दिनेश के विरूद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। परंतु, आदतन अपराधी के आचरण-व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ दिनेश उर्फ दिन्‍नू द्वारा आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने, आम जन के लिए आतंक का पर्याय बनने के कारण क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर पड़नें वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तिवारी ने मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदतन अपराधी के प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए आगामी 3 माह तक पुलिस थाना स्‍लीमनाबाद में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

कटनी,कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 3 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post