कटनी,एएसपी कमल मौर्य ने शहर भ्रमण के दौरान स्वयं की ब्रेथ एनालाइजर से जांच शराब के नशे में ऑटो चलाते मिला चालक यातायात पुलिस की कार्रवाई, धारा 185 के तहत किया प्रकरण दर्ज

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 16 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी कमल मौर्य द्वारा शहर भ्रमण के दौरान चांडक चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था एवं वाहन चेकिंग का जायजा लिया गया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह अपने पुलिस बल के साथ वाहन चालकों की जांच कर रहे थे एएसपी कमल मौर्य ने मौके पर वाहन चालकों को स्वयं ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया। जांच के दौरान ऑटो चालक सीताराम गुप्ता पिता तुलसी राम गुप्ता, निवासी अमीरगंज, कटनी शराब के नशे में ऑटो चलाते हुए पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब का सेवन पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।एएसपी  कमल मौर्य ने मौके पर मौजूद यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान को लगातार प्रभावी रूप से जारी रखा जाए तथा वाहन चालकों की नियमित जांच की जाए।

कटनी पुलिस की अपील

  शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। सुरक्षित यातायात के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

कटनी पुलिस का संदेश— सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन।

कटनी,एएसपी कमल मौर्य ने शहर भ्रमण के दौरान स्वयं की ब्रेथ एनालाइजर से जांच  शराब के नशे में ऑटो चलाते मिला चालक यातायात पुलिस की कार्रवाई, धारा 185 के तहत किया प्रकरण दर्ज

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post