कटनी पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के 22 परिवारों के, 22 मेधावी छात्रों की शिक्षा हेतु स्वीकृत की गई 9,08,023 की सहायता राशि।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 24 अगस्त 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस कर्मियों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने हेतु पुलिस परिवार कटनी के 22 मेधावी विधार्थियों को 9,08,023(नौ लाख आठ हजार तेइस रुपए)की सहायता स्वीकृत की है। यह राशि मध्य प्रदेश शासन पुलिस मख्यालय भोपाल द्वारा संचालित"शिक्षा निधि" कल्याणकारी योजना के तहत पुलिसकर्मियों के परिवारों के मेधावी छात्रों को प्रदान की जाती है। पुलिस मुख्यालय की इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी शिक्षा एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है जिससे उनके बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग की पहल
पुलिसकर्मी के साथ विभाग, हर कदम पर की भावना को सशक्त करते हुए पुलिस परिवारों के मेधावी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

