बड़वारा पुलिस ने बलात्कार के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/दिनांक, 28 अगस्त 2026कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा के बलात्संग के आरोपी फरार आरोपी की पता साजी कर गिरफ्तार किया गया । दिनांक 14.08.26 नाबालिक पीड़िता द्वारा महिला थाना जिला कटनी में रिपोर्ट लेख कराई कि आरोपी मनीष गिरी गोस्वामी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपहरण कर नाबालिक पीड़िता के साथ करीब विगत एक वर्ष से शारीरिक शोषण किये जाने पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2),64(2)m,115(2),351(3) बीएनएस 5l/6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी प्रकरण पंजीबद्ध दिनांक से फरार था । जिसकी पता तलाश लगातार की जा रही थी । आरोपी की पता साजी हेतु थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया । विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यो की मदद से आरोपी मनीष गोस्वामी निवासी पौनिया को दिनांक 24.08.2026 को गिरफ्तार किया गया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,विशेष भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, उनि प्रदीप कुमार जाटव,वीरेन्द्र चढ़ार, प्रधान, दीपक एक्का,दीपक सिंह एवं, की बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

