पुलिस चौकी झिंझरी,व्दारा 05 माह से लापता गुमशुदा महिला को पुणे महाराष्ट्र से किया दस्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 24 अगस्त 2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव चौकी प्रभारी झिंझरी उ.नि. राजेश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में 05 माह से गुमशुदा महिला को पुणे महाराष्ट्र में दस्तयाब किया गया। दिनांक 02/04/26 को रिपोर्टकर्ता चौकी उपस्थित आकर रिर्पोट लेख कराया की दिनांक 02/04/26 को समय करीबन 11.30 मेरी पत्नी सेन्ट्रल बैंक पन्ना मोड़ बोलकर घर से गई थी। जो अभी तक घर नही आई, घर से बैक को बोलकर बिना बताये कही चली गई है । जो घर से बिना बताये चले जाने पर चौकी झिंझरी थाना माधवनगर में गुम इंसान क्रं. 42/26 पंजीबद्ध कर जॉच मे लिया गया। दौरान जॉच साईबर सेल कटनी की मदद से गुमशुदा महिला को थाना भोसरी एम.आई.डी.सी जिला पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब कर गुमशुदा को गुमशुदा के परिजनो को सुपुर्द किया गया । महिला की दस्तयाबी कार्यवाही में चौकी प्रभारी झिंझरी उ.नि. राजेश कुमार दुबे,राजेश चौधरी,अजय सिहं, चंद्रकमल पांडे वअजय साकेत साईबर सेल कटनी की सराहनीय भूमिका रही ।

