बड़वारा पुलिस ने 07 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस ने 07 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस ने 07 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 29 अगस्त 2026,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  व्दारा  लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियो की पता तलास कर त्वरित गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी. हेडक्वाटर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्थाई फरार वारंटियों की पता तलास हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था । वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय द्वारा विशेष टीम का गठन किया जाकर फरार स्थाई वारंटियों की पता तलास कर गिरफ्तार करने हेतु क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था । इसी दौरान माननीय न्यायालय के प्रकरण 148/18 एवं थाना बड़वारा के अपराध क्र. 364/18 धारा 457,380 भादवि के  स्थाई वारंटी संतोष उर्फ मोटा चौधरी पिता मवासी चौधरी निवासी ग्राम बड़वारा थाना बड़वारा की सूचना प्राप्त होने  पर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया ।  

पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में विशेष भूमिका

 -  थाना प्रभारी,उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, पवनराज एवं  शिवप्रकाश तिवारी,की विशेष भूमिका रही ।

बड़वारा पुलिस ने 07 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post