निगम कोष में बकाया जलकर जमा कर दयाराम और सुशीला देवी ने पाई बड़ी राहत दयाराम को 98 हजार 597 और सुशीला देवी को 20 हजार 323 रूपये की मिली छूट जलकर राहत योजना के सिर्फ़ 12 दिन शेष

निगम कोष में बकाया जलकर जमा कर दयाराम और सुशीला देवी ने पाई बड़ी राहत,
दयाराम को 98 हजार 597 और सुशीला देवी को 20 हजार 323 रूपये की मिली छूट,
जलकर राहत योजना के सिर्फ़ 12 दिन शेष,

निगम कोष में बकाया जलकर जमा कर दयाराम और सुशीला देवी ने पाई बड़ी राहत दयाराम को 98 हजार 597 और सुशीला देवी को 20 हजार 323 रूपये की मिली छूट जलकर राहत योजना के सिर्फ़ 12 दिन शेष

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बकाया जलकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित जलकर राहत योजना का लाभ उपभोक्ताओं को लगातार मिल रहा है। योजना के तहत बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में नियमानुसार छूट प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में शनिवार को जलकर उपभोक्ता क्रमांक 1002309745 दयाराम हरदासमल निवासी संत कंवरराम वार्ड एडीएम लाइन माधव नगर कटनी और सुशीला देवी पन्ना लाल कोरी उपभोक्ता क्रमांक 1002316061 निवासी महाराणा प्रताप वार्ड एलआईजी 32 ने शासकीय अवकाश दिवस में प्रदान की जा रही योजना का लाभ उठाते हुए अपनी बकाया जलकर राशि का निर्धारित 50 प्रतिशत हिस्सा जमा कराया। योजना के तहत दयाराम को 98 हजार 597 रुपये, जबकि सुशीला देवी को 20 हजार 323 रुपये की बकाया राशि में छूट का लाभ प्राप्त हुआ। इस प्रकार दोनों उपभोक्ताओं को बकाया जलकर के 50 फीसदी आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिली। इस कार्यवाही में निगम की राजस्व वसूली टीम के सदस्य श्री प्रकाश पांडे, रमाकांत रावत, अशोक गर्ग, प्रभांशु तिवारी, शिवम विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही। 

नगर निगम प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को बकाया जलकर राशि के शीघ्र भुगतान के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि  जलकर राहत योजना के सिर्फ़ 12 दिन ही शेष है,वे अवकाश दिवस में भी निगम कार्यालय, जोन कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल या ऐप के माध्यम से योजना की निर्धारित अवधि में अपनी कुल बकाया राशि का 50 प्रतिशत भुगतान कर शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि की छूट का लाभ प्राप्त करें और अपने जलकर खाते को अद्यतन कराएं।

निगम कोष में बकाया जलकर जमा कर दयाराम और सुशीला देवी ने पाई बड़ी राहत दयाराम को 98 हजार 597 और सुशीला देवी को 20 हजार 323 रूपये की मिली छूट जलकर राहत योजना के सिर्फ़ 12 दिन शेष

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post