सत्यानंद योग केंद्र वेदांश वाटिका में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

सत्यानंद योग केंद्र वेदांश वाटिका में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

सत्यानंद योग केंद्र वेदांश वाटिका में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। सत्यानंद योग केंद्र, वेदांश वाटिका कटनी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी की पावन चरण पादुकाओं के पूजन-अर्चन से प्रारंभ हुआ।इसके उपरांत भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, आरती एवं डिजिटल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए गुरु चरणों में अपनी आस्था व्यक्त की। वातावरण भक्तिमय भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

सत्यानंद योग केंद्र के संस्थापक

 पवन मित्तल एवं ललित मित्तल के मार्गदर्शन तथा श्री रूपम योगाचार्य के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु पादुका पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर सुरेश मित्तल, धनु कोटक, राजा जगवानी, जी.के. चेनानी, प्रमोद सुहाने, हिमांशु तिवारी, संतोष डेंगरे, अशोक बरसानी, विक्की खटवानी, अनिल पाहुजा, मित्रा जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन का समापन आरती, प्रसाद वितरण एवं सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

सत्यानंद योग केंद्र वेदांश वाटिका में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post