सड़क पर निर्माण सामग्री रखने से राहगीरों को परेशानी, वार्डवासियों ने कार्रवाई की मांग

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने से राहगीरों को परेशानी, वार्डवासियों ने कार्रवाई की मांग

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने से राहगीरों को परेशानी, वार्डवासियों ने कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। शहर के माधव नगर कैंप स्थित शंकर दाल मिल के पीछे वार्ड क्रमांक 42 में एक निर्माणाधीन मकान के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि निर्माणाधीन मकान के स्वामी रवि कुमार (स्वर्गीय घनश्याम दास चुगवानी) द्वारा मकान निर्माण में उपयोग की जा रही रेत, ईंट एवं अन्य निर्माण सामग्री सड़क पर रखकर कार्य कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे पैदल राहगीरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। नागरिकों ने बताया कि इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है और आमजन को प्रतिदिन असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों ने नगर निगम एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मामले का निरीक्षण कर सड़क से निर्माण सामग्री हटवाने तथा यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने से राहगीरों को परेशानी, वार्डवासियों ने कार्रवाई की मांग

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post