रंगनाथ पुलिस की शक्ति से बदमाशों की धर पकड़ में मचा हड़कंप।
रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने पैदल मार्च कर , अवैध शराब विक्रय करते दो आरोपी तो जुआ खेलते चार को किया गिरफ्तार
कटनी। क्षेत्र में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के हौसले तोड़ने के लिए इन दिनों रंगनाथ नगर पुलिस ने नया तरीका इजाद किया है। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव के नेतृत्व में थाने का बल देर शाम थाना क्षेत्र में पैदल मार्च पर निकल रहा है। आज क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुलिस बल ने अवैध शराब विक्रय करते दो लोगों को गिरफ्तार किया तो इसके साथ ही एक जगह पर कार्यवाही करके चार लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ने में सफलता प्राप्त की। क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रंगनाथ पुलिस द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों को काफी हद तक सफलता मिली है। पुलिस के पैदल भ्रमण करने के कारण आपराधिक तत्वों के हौसले जवाब दे रहे हैं।
आज किए गए पैदल भ्रमण एवं कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन के द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में शाम को क्षेत्र में लगातार पैदल गस्त की जा रही है। आज पैदल पेट्रोलिंग करते हुए दो लोगों को शराब का अवैध विक्रय करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके साथ ही एक जगह पर जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिलने पर छापा मार के चार आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा की अपराधियों के हौसले को तोड़ने के लिए लगातार इस तरह की कार्यवाही की जाती रहेगी।
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी
