कार्यकर्ताओं ने कटनी नगर निगम के दोनों वार्डों में जीत दर्ज कराकर दिया नए वर्ष का तोहफा, हम सभी को इस उपलब्धि पर गर्व: दीपक सोनी
महात्मा गांधी वार्ड एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड उप चुनाव में भाजपा की शानदार जीत विजयी प्रत्याशियों को हुआ आत्मीय स्वागत
कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने बीते वर्ष जहां मध्यप्रदेश में शानदार विजय हासिल की तो वहीं नए वर्ष में नगर निगम के दो वार्डों में हुए उप चुनाव में जीत के साथ नए साल का तोहफा दिया। महात्मा गांधी वार्ड में सचिन बहरे तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में लव साहू की शानदार जीत के बाद आज भाजपा कार्यालय में ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के बीच नव निर्वाचित पार्षदों के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन सहित वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत अभिन्दन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने इस जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ जनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। श्री टण्डन ने कहा कि कुछ ही अंतराल में दो बड़ी जीत कटनी जिले के कार्यक्रताओं ने दिलाई यह ऐतिहासिक है। खास तौर पर स्थानीय निकाय के चुनाव में संगठन की बेहतर रणनीति जनप्रतिधि गणों के प्रयास से भाजपा वार्डों के चुनाव भारी मतों से जीती। अब लोकसभा चुनाव भी कार्यकर्ताओं के विजय संकल्प के साथ हम रिकार्डतोड़ मतों से जीतेंगे।
इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षद सोनू बहरे तथा लव साहू का उपस्थित नेताओं ने उत्साहजनक ढंग से स्वागत अभिन्दन किया। संचालन महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया। महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद सचिन बहरे एवं राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के पार्षद लव साहू ने सभी का आभार जताते भाजपा प्रदेश नेतृत्व वीडी शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, जिला संगठन प्रभारी संजय साहू सहित सभी विधायकगण, महापौर, निगमाध्यक्ष एवं समस्त भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, महापौर प्रीति सूरी, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, वरिष्ठ नेता डीडी बैनर्जी, सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा, पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, शिब्बू साहू, रमेश सोनी, शकुंतला सोनी, शिल्पी सोनी, संकल्प तिवारी, मिट्ठूलाल जैन, प्रदीप साहू, शांतनु दत्ता, रितिक कुंडे, संतोष पटेल उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी
