धान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया वाहन, ग्राम पिपरिया

धान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया वाहन, ग्राम पिपरिया

धान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया वाहन, ग्राम पिपरिया

परौहा में हो रही थी अवैध खरीदी, उड़न दस्ते ने किया जब्तवसूला गया 19 हजार 170 रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क, कलेक्टर के निर्देश पर चल रही कार्रवाई

कटनी। जिले में अन्य जिलों से शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाई जाने वाली अवैध कृषि उपज पर सख्ती से रोकथाम के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जांच नाकों मे कृषि उपज मंडी के उडनदस्ता दल को तैनात कर तथा वन एवं खनिज जांच नाकों में कृषि उपज मंडी के उडनदस्ता दल को बैठाकर वाहनों की जांच की जाकर अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखनें की कार्यवाही निरंतर जारी है।

कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर विगत दिवस सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी एवं भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी प्रदीप मिश्रा के निर्देशन एवं मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका के मार्गदर्शन में जांचदल द्वारा जांच की कार्यवाही के दौरान दो वाहनों से कृषि उपज धान की अवैध खरीदी एवं अवैध परिवहन करते पाये जाने पर वाहनों को धान सहित जब्ती की कार्यवाही करते हुए मंडी शुल्क वसूलनें की कार्यवाही की गई।

कृषि उपज मंडी समिति के मंडी सचिव श्री पनिका ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस जांचदल द्वारा जांच के दौरान पकअप वाहन क्रमांक एम.पी. 21 जी 1552 द्वारा कृषि उपज धान का 60 बोरी 24 क्विंटल का पिपरिया-परौहा में अवैध खरीदी करते हुए पकडे जाने पर कार्यवाही की गई। एक अन्य प्रकरण में विगत दिवस ट्रेक्टर वाहन न्यू हॉलेंड 3230 में 115 बोरी कुल 46 क्विंटल धान ग्राम पड़वार कटनी से स्लीमनाबाद के लिए अवैध परिवहन करते पाया गया है। उक्त दोनों वाहनो से कुल 70 क्विंटल कृषि उपज अवैध धान की खरीदी एवं परिवहन पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप कुल 19 हजार 170 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई है।

जांच दल मे सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार मांझी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर पनिका एवं अमित केशरवानी की सहभागिता में कार्यवाही की गई।


       प्रदेश समाचार संमध्यपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post