ब्रांडेड जे.के. वॉल पुट्टी के नाम पर बेची जा रही थी नकली पुट्टी, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में 58 बोरियां जब्त शिवाजी नगर स्थित जे.पी. इंटरप्राइजेज पर दी दबिश, कॉपीराइट एक्ट के तहत दुकान संचालक के विरुद्ध अपराध दर्ज
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी!दिनांक 18. नवंबर.2026 को जे.के. वॉल पुट्टी कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई कि कटनी में कंपनी के ब्रांड एवं लोगो का दुरुपयोग कर नकली वॉल पुट्टी का विक्रय किया जा रहा है,जिससे कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय को तत्काल वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि. दीपू कुशवाहा को हमराह पुलिस स्टाफ एवं कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा शिवाजी नगर गली नंबर 02 स्थित जे.पी. इंटरप्राइजेज दुकान पर दबिश दी गई। मौके पर दुकान संचालक जय प्रकाश दुबे पिता कुंज बिहारी प्रसाद दुबे उपस्थित मिला। जे.के. वॉल पुट्टी कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी ओमप्रकाश सिंह द्वारा दुकान में रखी वॉल पुट्टी की बोरियों का परीक्षण किया गया। दुकानदार से जे.के. प्रीमियम वॉल पुट्टी के संबंध में पंजीयन एवं अधिकृत विक्रय संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर उसके द्वारा ऐसा कोई पंजीयन नहीं होना बताया गया। दुकानदार ने के.जे. वॉल पुट्टी के नाम से पंजीयन होना बताया।मौके पर कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी द्वारा परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया गया कि दुकान में रखी वॉल पुट्टी की बोरियां जे.के. कंपनी की असली बोरियों की नकल कर तैयार की गई हैं तथा कंपनी के ब्रांड एवं लोगो का अनधिकृत उपयोग किया गया है।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जे.के. प्रीमियम वॉल पुट्टी की कॉपीराइट की गई कुल 58 बोरियां, प्रत्येक 40 किलोग्राम वजन की, समक्ष गवाहान विधिवत जप्त की गईं। जप्त सामग्री की कुल कीमत 51,800 रुपये है। आरोपी दुकान संचालक जय प्रकाश दुबे पिता कुंज बिहारी प्रसाद दुबे उम्र 42 वर्ष निवासी शिवाजी नगर कटनी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 63, 65 कॉपीराइट एक्ट का अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 1325/26 धारा 63, 65 कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अ प.क्र. व धारा-
अप.क्र. 1325/26, धारा 63, 65 कॉपीराइट एक्ट।
जप्त सामग्री-
जे.के. प्रीमियम वॉल पुट्टी की कॉपीराइट की गई कुल 58 बोरियां, कीमत लगभग 51,800 रुपये।
आरोपी का नाम-
जय प्रकाश दुबे पिता कुंज बिहारी प्रसाद दुबे उम्र 42 वर्ष निवासी शिवाजी नगर कटनी, संचालक जे.पी. इंटरप्राइजेज।थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि जे.के. कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी से प्राप्त शिकायत पर शिवाजी नगर स्थित जे.पी. इंटरप्राइजेज में दबिश देकर जे.के. प्रीमियम वॉल पुट्टी की कॉपीराइट की गई 58 बोरियां जप्त की गई हैं। दुकान संचालक के विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि. दीपू कुशवाहा एवं सउनि. विजय गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

