कटनी पुलिस को मिली बडी सफलता 3 अपहृत नाबालिग बालकों को कायमी से 2 घंटे के भीतर किया दस्तयाब

कटनी पुलिस को मिली बडी सफलता 3 अपहृत नाबालिग बालकों को कायमी से 2 घंटे के भीतर किया दस्तयाब

कटनी पुलिस को मिली बडी सफलता 3 अपहृत नाबालिग बालकों को कायमी से 2 घंटे के भीतर किया दस्तयाब

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 18 नवंबर 2026,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष व्दिवेदी एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुश्कान के तहत पुलिस चौकी झिंझरी के व्दारा 3 अपहृत नाबालिग बालकों को कायमी के 2 घंटे के भीतर दस्तयाब किया गया।दिनाँक 18.11.2026 को फरियादी के द्वारा 3 अपहृत नाबालिगों के आशा किरण संस्था से बिना किसी को कुछ बताए कही चले जाने की रिपोर्ट लेख करने पर चौकी झिंझरी पुलिस के द्वारा तत्काल 3 अलग अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में अपहृतों की पता तलाश के हर संभव प्रयास किए जाकर तीनों अपहृतों को कायमी के 2 घंटे के भीतर मुड़वारा स्टेशन के पास से दस्तयाब किया जाकर वैधानिक प्रक्रिया उपरांत आशा किरण  संस्था को सुपुर्द किया गया।

 पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

 चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि सतीश भगत,पूरन सिंह,पंकज त्रिपाठी,चन्द्रकमल पाण्डेय,संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कटनी पुलिस को मिली बडी सफलता 3 अपहृत नाबालिग बालकों को कायमी से 2 घंटे के भीतर किया दस्तयाब



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post