चौकी झिंझरी पुलिस को मिली एक और बडी सफलता चौकी क्षेत्र मे लूट करने बाले 5 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 03 नवंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य , नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा चौकी क्षेत्र मे लूट करने बाले 5 माह से फरार आरोपी को कूटनीतिक तरीके से गिरफ्तार कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल का जिंदा राउंड जप्त किया जाकर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर जेल दाखिल किया गया।
घटना का विवरणः- दिनाँक 21.05.2026 को फरियादी चौकी झिंझरी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 21.05.2026 की सुबह 5/45 बजे बढई के काम से अपने पिता के साथ अपनी मोटर साइकिल से ग्राम गैतरा से धरमपुरा जा रहा था । धरमपुरा जाने के लिये मै पिपरौंध से जयंतीनगर रास्ते मे करीब 250 मीटर आगे गया ही था कि तभी दो व्यक्ति रास्ते मे दिखे दोनो व्यक्ति अपने हाथ फैला कर रोकने लगे दोनो मे एक व्यक्ति अपने हाथ कट्टा जैसा लिया था जब फरियादी नही रुका व उनके बीच से मोटर साईकिल निकालना चाहा तो दोनो मे से एक व्यक्ति ने फरियादी के पिता का हाथ पकड़ कर खीच दिया जिससे फरियादी के पिता मोटर साईकिल से गिर गये फिर आरोपीगण फरियादी के पास जाकर उसके सिर मे कट्टा लगा कर बोले गाड़ी से उतर फरियादी के गाडी से उतरने के उपराँत दोनो मोटर साईकिल मे बैठ जबलपुर कटनी हाईवे की ओर भाग गये। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना माधवनगर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा मामले के मुख्य आरोपी मनराज उर्फ मनमोहित सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है जो वर्तमान में जिला जेल कटनी में निरुद्ध है। मामले में घटना दिनांक से फरार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पिता सतनाम सिंह उम्र 34 साल निवासी मजीठा थाना मजीठा जिला अमृतसर पंजाब को कूटनीतिक तरीके से दिनांक 2.11.2026 को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल का 1 जिंदा राउंड जप्त किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी दाखिल किया गया।
कार्यवाही मैं इनकी रही सराहनीय भूमिका
चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, प्र.आर. राजेश चौधरी, चंद्रकमल पांडे,आरक्षक संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

