निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल जरवाही जंगल के पास 2 किलो 173 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में सामने आया था नाम, एक माह से पुलिस कर रही थी तलाश

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निवार पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष दुबे एवं माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जरवाही के जंगल के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर तस्करी करने की फिराक में है। सूचना पर निवार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ML 8212 पर सवार साहिल प्रजापति पिता बाबूराम प्रजापति, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंधी रोड, थाना स्लीमनाबाद, एक सफेद रंग का थैला लिए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली।तलाशी के दौरान थैले में खाकी कागज में रखा हरे रंग की पत्तियों एवं बीजों वाला गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर गांजे की कुल मात्रा 2 किलो 173 ग्राम पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसे यह गांजा मंडला निवासी नितेश यादव ने दिया था।इस मामले में फरार चल रहे आरोपी नितेश यादव पिता किशन यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नेझर, थाना निमास, जिला मंडला की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने 8 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय कटनी में न्यायिक रिमांड (जेआर) पर पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कटनी में दाखिल करा दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

उक्त कार्रवाई में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, गौरव सेन, संतोष प्रजापति एवं अरविंद कुशवाहा की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल जरवाही जंगल के पास 2 किलो 173 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में सामने आया था नाम, एक माह से पुलिस कर रही थी तलाश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post