थाना बरही पुलिस की NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही, 6 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 9 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा,के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कमल मौर्य,एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना बरही पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही कीदिनांक 09/10/2026 को बरही पुलिस कस्बा भ्रमण हेतु कस्बा बरही, रेलवे स्टेशन खन्ना बंजारी, खितौली रोड की ओर रवाना हुए थे। भ्रमण के दौरान रेलवे पुलिया के नीचे रोड पर एक व्यक्ति लाल-काले रंग की प्लास्टिक की बोरी में कुछ सामान लिए हुए जाता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया।
नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पहचान पारधी पिता वारिस पारधी, उम्र 25 साल, निवासी ग्राम खिरहनी, पारधी मोहल्ला, थाना बरही, जिला कटनी (म.प्र.) का होना बताया।प्लास्टिक की बोरी में रखे सामान के बारे में पूछने पर वह घबराने लगा एवं बोरी में गांजा होना बताया। सूचना पर मौके पर ही नियमानुसार गवाहों के समक्ष आरोपी एवं उसके द्वारा दाहिने हाथ में लिए हुए लाल-काले रंग की प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई। बोरी के अंदर पीले रंग की पन्नी में रखी हरी पत्तीदार, बीज युक्त वनस्पति मादक पदार्थ मिला, जिसे समक्ष गवाहों के देखकर, सूंघकर एवं रगड़कर चेक किया गया तो उसमें गांजा जैसी तीक्ष्ण गंध पाई गई।मौके पर मादक पदार्थ के खुर्द-बुर्द होने की आशंका को देखते हुए मौके पर ही कार्यवाही प्रारंभ की गई। आरोपी के कब्जे से मिले मादक पदार्थ को एक सफेद रंग की थैली में भरकर तौल किया गया, जिसका कुल वजन 6 किलो 20 ग्राम (6.020 KG),होना पाया गया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 60,000/- रुपये है
आरोपी के कब्जे से
1.अवैध मादक पदार्थ गांजा - 6.020 किलोग्राम
जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अपनी पहचान का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपी का कृत्य,
धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
के तहत दंडनीय पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना बरही में अपराध क्रमांक 791/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,सराहनीय भूमिका :
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक नरेश झरिया,उप निरीक्षक अश्वनी यादव, सहायक उप निरीक्षक राम सखा वर्मा सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, सतीश हल्दकर, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल,रवि मोहन जाटव, गणेश दत्त मिश्रा,अवधेश मिश्रा,जगत सिंह, रामकृष्ण पटेल, विवेक यादव,विवेक श्रीवास्तव,गिरवर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

