मरीजों की समस्या पर तत्काल सक्रिय हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 5 अक्टूबर 2026 जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उपचार के दौरान आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुना।अस्पताल में कुछ मरीजों के उपचार में परेशानी और आवश्यक सुविधाएं समय पर नहीं मिल पाने की जानकारी मिलने पर श्री विश्वकर्मा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर मरीजों के बेहतर एवं समुचित उपचार की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए अस्पताल आते हैं, ऐसे में उन्हें किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही अथवा उपचार को लेकर आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समय पर समाधान किया जाना आवश्यक है।इस दौरान श्री विश्वकर्मा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।मरीजों की समस्या सुनना, मौके पर पहुंचकर स्थिति देखना और तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान की पहल करनाअशोक विश्वकर्मा की इस सक्रियता की अस्पताल में मौजूद लोगों ने सराहना की।

