सेवा और संवेदना के साथ मनाई स्मृतिशेष सुनील रांधेलियाजी का जन्मदिन जिला अस्पताल में मरीजों एवं परिजनों को फल-बिस्किट वितरित कर दी सेवा भावना को श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/दिनांक, 5 अक्टूबर 2026 शहर के प्रसिद्ध व्यापारी एवं समाजसेवी स्मृतिशेष श्री सुनील रांधेलिया की जयंती 4 अक्टूबर को सुनीधा फाउंडेशन (सुनील सुधा रांधेलिया सेवा समिति) द्वारा सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला अस्पताल कटनी में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर फाउंडेशन के सदस्यों ने स्मृतिशेष सुनील रांधेलिया की सेवा भावना एवं मानवीय मूल्यों को याद किया। उनके जीवनकाल में जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी गई। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सुनीधा फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जनसेवा, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुधा रांधेलिया, पुत्र संभव रांधेलिया, पुत्रवधू श्रीमती श्वेता रांधेलिया, पुत्री श्रीमती स्वर्णिमा जैन एवं दामाद श्री अनंत जैन ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धापूर्वक याद किया।

मानवता और संवेदना को मजबूत करना उद्देश्य फाउंडेशन की संस्थापिका सौम्या रांधेलिया ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्मृतिशेष सुनील रांधेलिया की सेवा भावना से प्रेरणा लेकर जनहित के कार्यों का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम में सौम्या रांधेलिया, अजय खटीक, निधि सिंह, शिखा जैन, कीर्ति जायसवाल, अश्मिता आनंद, मदन दुबे, अजय कुशवाहा, राम यादव, मुकेश बाल्मीकि, शिवम निषाद एवं हरदास साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।सेवा कार्य के दौरान जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के चेहरों पर दिखाई दी राहत और संतोष की भावना ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। फाउंडेशन ने स्मृतिशेष सुनील रांधेलिया की स्मृति को सेवा कार्यों के माध्यम से जीवंत रखने का संकल्प दोहराया।

सेवा और संवेदना के साथ मनाई स्मृतिशेष सुनील रांधेलियाजी का जन्मदिन जिला अस्पताल में मरीजों एवं परिजनों को फल-बिस्किट वितरित कर दी सेवा भावना को श्रद्धांजलि

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post