राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी।जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला की अध्यक्षता में शेखर खत्री, पूर्व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, वार्ड क्रमांक 40, कपिल छतवानी, मोहित रजक एवं रियाज अहमद (BAMS, D.Pharm) ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।राहुल गांधी जी की विचारधारा, लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और विचारों को सम्मान देती है। युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी साथी कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने में योगदान देंगे।

