विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर की कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व,अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुये दो ट्रैक्टर को पकड़ा है। दिनांक 18/10/2026 को गश्त दौरान ग्राम खिरवा नम्बर 01 महानदी पुल के पास पावर ट्रेक कंपनी का ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी. 21 जेड.एफ. 9365 एवं महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी. 21 जेड.बी. 6858 की ट्राली में रेत परिवहन करते हुये मिलने पर वाहन को रोका, ट्रेक्टर चालक पुलिस को देखकर मौके पर वाहनों को छोड़कर भाग गये, रेत से भरे हुये ट्रेक्टर को मौके पर धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया है।
पुलिसकार्यवाही में इनकी रही संपूर्ण भूमिका
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि जयराम साकेत, पप्पू प्रजापति, प्रधान,मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

