गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा निवार पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा,

निवार पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,

गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा निवार पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/निवार। दिनांक,2 अक्टूबर 2026 चौकी निवार पुलिस ने गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका के मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की तत्परता के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन तथा थाना माधवनगर प्रभारी शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में गुमशुदा बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को बालिका के बिना किसी को बताए घर से चले जाने पर परिजनों द्वारा थाना माधवनगर में सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने विवेचना एवं तलाश शुरू की। चौकी निवार पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार पता तलाश करते हुए बालिका को दस्तयाब करने के हरसंभव प्रयास किए गए।

लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 2 अक्टूबर 2026 को गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

गुमशुदा बालिका की तलाश एवं दस्तयाबी की कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र, सउनि. राजेश कोरी एवं गौरव सेन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा निवार पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post