श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देता है – महापौर महापौर की अपील – उत्सव की खुशियों के साथ शहर की स्वच्छता, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में निभाएं अपनी जिम्मेदारी

श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं,
बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देता है – महापौर,
महापौर की अपील – उत्सव की खुशियों के साथ शहर की स्वच्छता, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में निभाएं अपनी जिम्मेदारी,

श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देता है – महापौर महापौर की अपील – उत्सव की खुशियों के साथ शहर की स्वच्छता, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में निभाएं अपनी जिम्मेदारी

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (20 अक्टूबर 2026)-महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने विजयादशमी एवं दशहरा पर्व के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह मंगलमय पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा शहर में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना और अधिक मजबूत हो।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मकता को त्यागकर अच्छे विचारों एवं सकारात्मक कार्यों को अपनाने का संदेश देता है।

महापौर ने की नगरवासियों से विशेष अपील

महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों से अपील की कि वे दशहरा पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं। पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें, सड़कों एवं आवागमन के मार्गों को बाधित न करें तथा धार्मिक आयोजनों और चल समारोहों में प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें। उन्होंने नागरिकों से बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की भी अपील की।

महापौर ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हमारी खुशियों के साथ दूसरों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान भी जुड़ा हो। हम सभी मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं, जहां हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे और कटनी की पहचान आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक परंपराओं एवं एकजुटता के लिए और मजबूत हो।

अंत में महापौर श्रीमती सूरी ने सभी नगरवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पुनः विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देता है – महापौर महापौर की अपील – उत्सव की खुशियों के साथ शहर की स्वच्छता, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में निभाएं अपनी जिम्मेदारी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post