दुर्गा पंडालों में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,मां दुर्गा के दर्शन कर भंडारों में किया प्रसाद वितरण,
श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया मां का आशीर्वाद,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 20 अक्टूबर 2026 शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्व महापौर एवं पार्षद श्रीमती राजकुमारी जैन, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद श्री मिथलेश जैन,जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष श्री पंकज गौतम एवं श्री अंकित चतुर्वेदी ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में सहभागिता की तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर धार्मिक आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई। दुर्गा पंडालों में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की और उत्साहपूर्वक नवरात्र पर्व मनाया।
नवरात्र के दौरान धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर नेताओं ने आस्था, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। मां दुर्गा के दर्शन एवं भंडारों में सहभागिता के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

