कटनी को मिनरल और औद्योगिक हब बनाने की पहल तेज, वैल्यू एडिशन पर कलेक्टर का जोर डोलोमाइट आधारित उद्योगों, पेंट क्लस्टर और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की तैयारी; उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश

कटनी को मिनरल और औद्योगिक हब बनाने की पहल तेज, वैल्यू एडिशन पर कलेक्टर का जोर डोलोमाइट आधारित उद्योगों, पेंट क्लस्टर और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की तैयारी; उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश

कटनी को मिनरल और औद्योगिक हब बनाने की पहल तेज, वैल्यू एडिशन पर कलेक्टर का जोर डोलोमाइट आधारित उद्योगों, पेंट क्लस्टर और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की तैयारी; उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 17 अक्टूबर 2026जिले को खनिज संपदा के बेहतर उपयोग के साथ प्रदेश के प्रमुख खनिज एवं औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कलेक्टर आशीष तिवारी ने पहल तेज करने पर जोर दिया है। उन्होंने डोलोमाइट सहित अन्य खनिजों के वैल्यू एडिशन, नए उद्योगों की स्थापना और औद्योगिक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत रूपौंध स्थित जे.के. सीमेंट संयंत्र परिसर में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं खदान संचालकों से चर्चा कर जिले में निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श कियाबैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम जितेंद्र पटेल, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ज्योति सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डोलोमाइट के वैल्यू एडिशन से खुलेंगे नए औद्योगिक अवसर

कटनी जिले में डोलोमाइट, चूना पत्थर, मार्बल और फर्शी पत्थर जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। बैठक में इन खनिजों का स्थानीय स्तर पर बेहतर उपयोग कर अधिक मूल्य वाले उत्पाद तैयार करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। विशेष रूप से डोलोमाइट के रासायनिक संघटन, क्रशिंग साइज और सिलिका प्रतिशत के आधार पर कांच, सीमेंट, स्टील, उर्वरक, डिटर्जेंट, रसायन एवं फार्मास्यूटिकल उद्योगों में इसके उपयोग की संभावनाएं सामने रखी गईं।कलेक्टर ने खदान स्तर पर अल्ट्रा-फाइन ग्राइंडिंग और माइक्रोनिक प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं का अध्ययन करने पर जोर दिया। इससे खनिजों का प्रसंस्करण स्थानीय स्तर पर होने, परिवहन लागत कम करने और नए उद्योगों के विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

पेंट क्लस्टर की स्थापना पर होगा काम

बैठक में उद्यमियों ने जिले में पेंट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पेंट क्लस्टर स्थापित करने की आवश्यकता बताई। इस पर कलेक्टर ने महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए। पेंट क्लस्टर की स्थापना से संबंधित उद्योगों को एक स्थान पर विकसित करने और निवेश की संभावनाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में काम किया जा सकेगा।

सड़क और बिजली की समस्याओं के निराकरण के निर्देश

उद्योगों और खदानों के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। खदान क्षेत्रों में सड़कों के चौड़ीकरण, भारी वाहनों की सुगम आवाजाही और बिजली कटौती की समस्या उद्यमियों ने उठाई। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत कंपनी के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बेहतर सड़क संपर्क और निर्बाध बिजली आपूर्ति से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

औद्योगिक कॉरिडोर और पार्क के प्रस्ताव तैयार करने पर जोर

कलेक्टर ने राजस्व एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों को औद्योगिक क्लस्टर कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स सुविधाओं और औद्योगिक पार्क के विकास की संभावनाओं पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही खदान संचालकों और निवेशकों से विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) प्रस्तुत करने को कहा, ताकि आवश्यक अनुमतियों और शासकीय सहयोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को ध्यान में रखते हुए जिले में निवेश की संभावनाओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में हुई चर्चा के जरिए खनिज आधारित उद्योगों के विस्तार, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और रोजगार सृजन की दिशा में संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

कटनी को मिनरल और औद्योगिक हब बनाने की पहल तेज, वैल्यू एडिशन पर कलेक्टर का जोर डोलोमाइट आधारित उद्योगों, पेंट क्लस्टर और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की तैयारी; उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post