रेत के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई बछरवारा में बीती रात के अंधेरे में खनिज विभाग की दबिश, शासकीय भूमि पर डंप 200 घन मीटर रेत जब्त तीन दिन तक निगरानी,ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद बड़ी कार्रवाई; जब्त रेत सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाई,अवैध भंडारण करने वालों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 17 अक्टूबर 2026  जिले में रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए के निर्देश के पालन में खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बछरवारा में शासकीय भूमि पर डंप लगभग 200 घन मीटर ताजी रेत जब्त की है। लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र में निगरानी और गतिविधियों की पड़ताल के बाद बीती रात की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

तीन दिन तक निगरानी,फिर अवैध भंडारण पर कार्रवाई

जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से गुड़ादेवरी, खरहटा और आसपास के नदी घाटों सहित रेत परिवहन के संभावित मार्गों पर नजर रखी जा रही थी। सूचना तंत्र से मिली खबरों की पुष्टि के बाद ग्राम बछरवारा में मुख्य सड़क के किनारे शासकीय भूमि पर बड़ी मात्रा में ताजी रेत डंप होने का इनपुट मिला। सूचना मिलते ही खनिज अमला सक्रिय हुआ और बीती रात में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां लगभग 200 घन मीटर ताजी उत्खनित रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

जेसीबी और हाइवा से हटवाई गई रेत

अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी और हाइवा वाहनों की मदद से रेत को लोड कराया। जब्त की गई पूरी 200 घन मीटर रेत को जेके सीमेंट फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा और सुपुर्दगी में रखवाया गया। वहीं, शेष रेत को मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि अवैध भंडारण की स्थिति समाप्त की जा सके।

राजसात की कार्रवाई,आगे भी जारी रहेगा अभियान

उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि जब्त रेत को शासन के पक्ष में राजसात करने की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। अवैध उत्खनन और भंडारण से जुड़े मामलों में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशों के अनुरूप खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर निगरानी बनाए हुए है।  प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और शासकीय भूमि के अनधिकृत उपयोग के मामलों में कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।जिले में रेत का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध शिकायतों की जांच की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेत के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई बछरवारा में बीती रात के अंधेरे में खनिज विभाग की दबिश, शासकीय भूमि पर डंप 200 घन मीटर रेत जब्त तीन दिन तक निगरानी,ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद बड़ी कार्रवाई; जब्त रेत सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाई,अवैध भंडारण करने वालों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post