हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ कटनी में प्रदर्शन,भाजपा के निर्णय पर उठाए सवाल

हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ कटनी में प्रदर्शन,भाजपा के निर्णय पर उठाए सवाल

हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ कटनी में प्रदर्शन,भाजपा के निर्णय पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक, 30 अक्टूबर 2026,एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने को लेकर उठे विवाद के बीच हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर ने शुक्रवार को पुरानी कचहरी चौराहे पर स्टेट बैंक के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर भाजपा के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, नैतिकता और जवाबदेही का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के निर्णय पर सवाल खड़े किए। कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को राजनीतिक फैसलों पर सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है।

जनता के सवालों का जवाब दे भाजपा : अमित शुक्ला

जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय कई सवाल खड़े करता है। सार्वजनिक जीवन में पद और प्रतिष्ठा के साथ नैतिकता एवं जवाबदेही भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश की अस्मिता, सम्मान और जनता के विश्वास से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा मजबूती से अपनी आवाज उठाती रही है। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और जवाबदेही की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।एडवोकेट शुक्ला ने प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

इनकी रही उपस्थित

पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के साथ हरिशंकर शुक्ला, रजनी वर्मा, जालेम यादव, अरुण, मामा कनोजिया, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, इजरायल खान, आनंद पटेल, गुड्डू द्विवेदी, बुद्धि महाराज, मनोज गुप्ता, गुलाम जाफर, विजय मंगल चौधरी, कमलेश यादव, अहमद कुरैशी, कपिल रजक, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रवि जायसवाल, अभय खरे, अभिषेक शिवहरे, विजय चांदवानी, संदीप यादव, रमेश अहिरवार, शुभम सोनखरे, रूपा तिवारी,ऋषभ पटेल, प्रशांत पांडे,अखिलेश मिश्रा, अजय वर्मा,अशोक बहरानी, विनोद अहिरवार,शेखर खत्री, कपिल छातवानी,सुरेखा पाठक एवं हर्षित मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ कटनी में प्रदर्शन,भाजपा के निर्णय पर उठाए सवाल



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post