बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो अपहृत बालिकाओ को दमन दीप गुजरात एवम् सागर से किया दस्तयाब।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 30 अक्टूबर 2026पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ विशेष ऑपरेशन मुस्कान ” के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।टीम द्वारा थाना बरही के 1.अप. क्र. 65/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की अपर्हत बालिका को सागर जिला सागर से 2.अपराध क्रमांक 784/2026 धारा 137(2) बी एन एस के मामले में अपहर्ता को दमन दीप गुजरात से ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत दोनों अपर्हत बालिकाओ को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिकाओ को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान।
पुलिसकी सम्पूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे, उप निरी नरेश झारिया, स उ नि रामसखा वर्मा , प्र आर अवदेश मिश्रा, विवेक यादव साइबर सेल से अमित श्रीपाल की मुख्य भूमिका रही।

