ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बोहरीबंद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 28 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं एवं महिलाओ की गुमशुदगी के मामलों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस कटनी द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक 15.09.2026 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी नाबालिग लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसकी आस पास एवं रिश्तेदारी मे तलाश किया कहीं पर भी पता नहीं चला रिपोर्ट पर थाना बहोरीबंद कटनी मे

 अप.क्र. 476/26 धारा 137(2) BNS

 का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान गुमशुदा की तलाश संभावित स्थानों मे की गई जो विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को पुणे महाराष्ट्र से सकुशल दस्तयाब किया गया जिससे पूछताछ करने पर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होना नही बताई बाद दस्तयाबी एवं न्यायालीन कथन कराने के उपरांत गुमशुदा नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।      

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,विशेष भूमिकाः-

थाना प्रभारी बोहरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार,सउनि.अनुराग पाठक,भोलाराम गुप्ता,मोहित साहू,नरेंद्र,वंदना एवं साइबर सेल से,अजय साकेत एवं आर. सत्येंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बोहरीबंद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post