गांजा तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 9 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य महोदय व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से गांजा लिए हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 09/10/2026 को दरम्यानी रात थाना विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम हिनौता महानदी नवीन पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में हांथ में प्लास्टिक की बोरी लिये दिखाई पड़ा, थाना प्रभारी की पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति की संदिग्धता को दृष्टिगत रखते हुये उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया, किन्तु संदिग्ध व्यक्ति पुलिस का वाहन देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा हिकमतअमली से पकड़कर नाम पता पूछने पर उत्तम पारधी निवासी ग्राम खिरहनी बरही का होना तथा स्वयं के पास रखी प्लास्टिक की बोरी (गोनी) को चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 04 किलो गांजा कीमती लगभग 50 हजार रूपया को जब्त किया गया। आरोपी उत्तम पारधी पिता कोचिस पारधी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी (म.प्र.) जिला कटनी (म.प्र.) का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मामला रजिस्टर्ड कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में इनकी रईस रानी भूमिका
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उनि शैलेन्द्र सिंह, सउनि जयराम साकेत, नीतेश सिंह, की मुख्य भूमिका रही।

