थाना बड़वारा पुलिस की कार्रवाई, ₹5,000 का इनामी एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब परिवहन के मामले में था फरार,शराब दुकान के मैनेजर पर था शराब उपलब्ध कराने का आरोप

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक, 9 अक्टूबर 2026 पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बड़वारा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी सुंदर सिंह (59 वर्ष), निवासी ग्राम लोखरिया, थाना कोठी, जिला सतना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।

19 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़े गए थे दो आरोपी

पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर 2025 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंडीवर कार क्रमांक MP21CA0021 में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ग्राम पथवारी स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास मुख्य मार्ग पर पहुंची और संदिग्ध काले रंग की इंडीवर कार को रोककर तलाशी ली।वाहन में रवि सिंह (48 वर्ष), निवासी बंगला खितौली, थाना बरही, जिला कटनी तथा आनंद राम उर्फ सोनी कुशवाहा (46 वर्ष), निवासी ऊटिन टोला हदरहटा, थाना बरही, जिला कटनी सवार थे। वाहन की तलाशी के दौरान डिक्की से देशी प्लेन शराब की 09 पेटी एवं देशी लाल मसाला शराब की 10 पेटियां बरामद हुईं।कुल 19 पेटियों में 950 पाव, लगभग 171 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹95,000 थी, जब्त की गई। शराब के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

पूछताछ में शराब दुकान के मैनेजर का नाम आया सामने

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों के आधार पर खमतरा शराब दुकान के मैनेजर द्वारा शराब उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई। ठेकेदार से पूछताछ के दौरान मैनेजर की पहचान सुंदर सिंह, पिता शिवभान सिंह, निवासी ग्राम लोखरिया, थाना कोठी, जिला सतना के रूप में हुई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा साइबर सेल की मदद ली गई। थाना बड़वारा पुलिस की विशेष टीम के लगातार प्रयासों से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में इनकी रही,रहनी भूमिका थाना प्रभारी बड़वारा उपनिरीक्षक

सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह, पवनराज,रवि कुमार कोरी एवं,आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं साइबर सेल से आरक्षक शुभम गौतम एवं दीपक का विशेष योगदान रहा।

थाना बड़वारा पुलिस की कार्रवाई, ₹5,000 का इनामी एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब परिवहन के मामले में था फरार,शराब दुकान के मैनेजर पर था शराब उपलब्ध कराने का आरोप

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post