चौकी झिंझरी पुलिस को मिली बडी सफलता हत्या का प्रयास करने वाले एक माह से फरार चल रहे आरोपी को पकडा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक, 18 अक्टूबर 2026,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डी.एस.पी. अजाक अनिमेष व्दिवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में हत्या के प्रयास का आरोपी सोनू कोल जो घटना दिनांक से जिला सागर व दमोह मे फरारी काट रहा था विश्वसनिय मुखबिर की सूचना पर ग्राम गैतरा मझौली टोला से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।दिनांक 27/08/26 को प्रार्थी आकाश चौधरी पिता बिहारी लाल चौधरी निवासी मझौली टोला ग्राम गैतरा का चौकी झिंझरी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि रात्रि 10.30 बजे ग्राम कछगवां जाने के रास्ते जिला जेल कटनी के पास झिंझरी में नितिन ठाकुर, सोनू कोल, बिट्टू बर्मन व लक्की कोल व्दारा रास्ता रोककर प्रार्थी आकाश चौधरी तथा उसके चाचा राकेश चौधरी को गाली गुफ्तार कर जान से खत्म करने के इरादे से आरोपीगण नितिन ठाकुर, सोनू कोल व लक्की कोल के व्दारा बारी बारी से राकेश चौधरी को आरोपियो व्दारा हाथ में पहने हुये मोटे स्टील के कडे से सिर में मार-मार कर हत्या करने का प्रयास किया गया एवं आरोपीगण घटना दिनांक से फरार चल रहे है आरोपियो को लगातार पता तलाश किया जा रहा था जो दिनांक 16/10/26 को बरिष्ट अधिकारियो के मार्ग दर्शन प्राप्त कर चौकी झिंझरी से टीम गठित कर ग्राम गैतरा मझौली टोला से आरोपी सोनू कोल को घेरा बंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर जिसकी वैधानिक प्रकिया श्रीमान् अनिमेष व्दिवेदी डी.एस.पी. अजाक व्दारा की गई। आरोपी सोनू कोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया जाकर माननीय न्यायालय के आदेश से हत्या करने का प्रयास करने वाले आरोपी सोनू कोल को जिला जेल कटनी में निरूध किया गया। शेष आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,सराहनीय भूमिका
चौकी प्रभारी झिंझरी उ.नि. राजेश कुमार दुबे, सउनि शशिभूषण सिहं राजेश चौधरी,सौरभ यादव,संजय यादव की रही ।

