माधव नगर कटनी,वर्सी महोत्सव में सेवा भाव की मिसाल पेश कर रहे,
मेला कंट्रोल रूम से व्यवस्थाओं का कुशल संचालन,सेवादार पूरी निष्ठा से निभा रहे जिम्मेदारी,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 10 अक्टूबर 2026कटनी। सतगुरु बाबा नारायण शाह साहिब के वार्षिक वर्सी महोत्सव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवादार सेवा,समर्पण और सहयोग की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में मेला कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां सेवादार पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
मेला कंट्रोल रूम का संचालन झमटमल ठारवानी,राजा जगवानी,विजय बाधवानी एवं लक्ष्मीलालवानी के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इनके साथ प्रिया बर्मन,हरीश आहूजा,लक्ष्मण,आडवाणी, मनोज कोटवानी,मोनू लाइट, सुरेश लालवानी एवं विक्की पुरुषवानी भी उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।
वर्सी महोत्सव जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में सेवादारों का समर्पण और सामूहिक सहयोग आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में अहम भूमिका निभाता है। सेवादार बिना किसी स्वार्थ के सेवा कार्य में जुटकर श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं। उनकी सेवा भावना महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सहयोग का माध्यम बनने के साथ ही सेवा और समर्पण की परंपरा को भी आगे बढ़ा रही है।

