चौकी निवार,पुलिस ने ग्राम जरवाही में सूने मकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹40,000 के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! दिनांक,15 अक्टूबर 2026 मकान की पिछली दीवार खोदकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी की गई थी चोरी।अपराध क्रमांक 408/26 में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, जहां से भेजा गया जेल।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष दुबेदी एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।दिनांक 06.05.2026 को फरियादी हेमचन्द्र कुशवाहा, निवासी जरवाही, चौकी निवार, ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने देखा कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान की पिछली दीवार खोदकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली है।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 408/26, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

फरार आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद 

विवेचना के दौरान घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र उर्फ पवनों मांझी, पिता खुन्नू मांझी, उम्र 26 वर्ष, निवासी मतवारी, थाना कुठला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग ₹40,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र,राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला,गौरव सेन, मनीष कुमार, देवेश कोष्टा एवं अरविंद तथा वक़ील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चौकी निवार,पुलिस ने ग्राम जरवाही में सूने मकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹40,000 के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post