निवार पुलिस की सटीक घेराबंदी कर 02 किलो 173 ग्राम गांजा एवं मोटर साइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 2 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को निवार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जरवाही जंगल के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर तस्करी के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ML 8212 पर सफेद रंग का थैला लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखे थैले से हरे रंग का पत्तेदार पदार्थ बरामद हुआ, जो गांजा होना पाया गया।बरामद गांजे की तौल करने पर कुल 02 किलो 173 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹40,000/- होना पाया गया। पुलिस द्वारा गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद प्रजापति पिता बाबूराम प्रजापति, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंधी रोड/मटवारा रोड, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी के रूप में हुई है।आरोपी को माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका 

 उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  रत्नेश मिश्रा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा,सउनि. राजेश कोरी,कमलेश्वर शुक्ला,  गौरव सेन,संतोष प्रजापति एवं अरविंद कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निवार पुलिस की सटीक घेराबंदी कर 02 किलो 173 ग्राम गांजा एवं मोटर साइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post