वारदात की नीयत से धारदार हथियार लेकर घूम रहे आदतन अपराधी को रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद,आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर भेजा जेल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक,शिवा पाठक द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय एवं पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 08.09.2026 को पुलिस टीम को फुटबॉल क्लब के पास, केंद्रीय विद्यालय रोड, OFK क्षेत्र, कटनी में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराते-धमकाते हुए दिखाई दिया।पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपू उर्फ रामजानी पिता मनमोहन सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर के पास, मदन मोहन चौबे वार्ड, बरगवां, थाना रंगनाथनगर, कटनी के रूप में हुई।आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रंगनाथनगर में अपराध क्रमांक 388/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेजा गया।पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई जारी है।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय,पवन पाठक,प्रमोद सिंह एवं रामनरेश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

