बड़वारा पुलिस ने नाबालिक बालक को महज 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालक को महज 24 घंटे के अंदर दस्तयाब किया गया दिनांक 07.09.2026 को फरियादी फरियादी रिपोर्ट लेख कराया कि इसका नाबालिक लड़का 15 साल का है कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्र. 512/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई, दौरान विवेचना अपहृता की दस्तयाबी हेतु गठित टीम एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपहृत बालक को महज 24 घंटे के अंदर आज दिनांक 08.09.2026 को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
दस्तयाबी कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि मोनेन्द्र सिंह शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत एवं सायबर सेल से शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

