थाना माधवनगर के द्वारा कटाए घाट मोड हनुमान मंदिर में चाँदी के मुकुट का पिछला हिस्सा चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल।।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 17 सितंबर 2026 अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में,कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं शिवा पाठक, डीएसपी (अजाक) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा हनुमान मंदिर कटाएंघाट से मुकुट चोरी करने वाले आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।दिनांक 15.08.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे से 07:00 बजे के मध्य हनुमान मंदिर, कटाएंघाट से मुकुट चोरी होने की घटना सामने आई। घटना के संबंध में थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 891/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, फोटो, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।घटना का एक आरोपी पवन नामदेव पिता रमेश नामदेव उम्र 18 साल निवासी इन्द्रजीत की दफाई खलवारा बाजार कैमोर जिला कटनी को दिनाँक 02/09/2026 को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा घटना का एक अन्य आरोपी रेखराज उर्फ लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा वंशकार, पिता हीरालाल वंशकार घटना दिनाँक से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतासाजी के बाद घटना के आरोपी रेखराज उर्फ लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा वंशकार, पिता हीरालाल वंशकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी बसोर मोहल्ला बरही, थाना बरही, हाल पता अशोक प्रजापति का मकान, नदीपार, कोतवाली कटनी को दिनाँक 15/09/2026 को खैबर लाईन पुरानी धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया जो लेखराज वंशकार पर पूर्व से भी थाना बरही, कोतवाली, रंगनाथ में भी 05 मामले पंजीबद्ध हैं।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त सुजुकी मैक्स-100 दोपहिया वाहन जप्त किया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया ।
इनकी रही,महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में—उनि. के.के. पटेल.अजीत सिंह, विनोद कुमार विश्वकर्मा,पवन सिंह, श्रीकांत श्रीवास, लोकेन्द्र सिंह, मणि सिंह, संजय सिंह, गौरव गिरी, रणविजय यादव, नवीन शुक्ला,सीसीटीवी टीम से पुष्पेंद्र सिंह एवं मृदुल, साइबर टीम से शुभम गौतम एवं अजय साकेत, तथाNRS करण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।थाना माधवनगर पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

