अपहृत नाबालिक को माधवनगर पुलिस ने गुडगाँव(हरियाणा) से किया दस्तयाब, आरोपी भी गिरफ्तार।

 अपहृत नाबालिक को माधवनगर पुलिस ने गुडगाँव(हरियाणा) से किया दस्तयाब, आरोपी भी गिरफ्तार।

अपहृत नाबालिक को माधवनगर पुलिस ने गुडगाँव(हरियाणा) से किया दस्तयाब, आरोपी भी गिरफ्तार।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक, 18 सितंबर 2026अभिनव विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक,शिवा पाठक (अजाक) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस ने नाबालिक को दस्तयाब करने एवं अपहृता को बहला फुसलाकर अपहरण कर बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना माधवनगर पुलिस ने 15 वर्ष की अपहृत किशोरी को गुडगाँव(हरियाणा) से दस्तयाब किया एवं उसका अपहरण कर गुडगाँव में रखने एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्दारा मजदूरी व सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिक किशोरी से पहले जान पहचान बनायी फिर उसे बहला फुसलाकर गुडगाँव बुलाकर उसे अपने साथ रखकर देहिक शोषण कर नाबालिक के साथ कई बार बलात्कार किया।  घटना करीबन 01 माह पुरानी है नाबालिक माधवनगर अंतर्गत अपने परिवार के साथ घर से दुकान जाने के लिए निकली और किसी काम से घर वापस आ गयी फिर जब माता पिता उसके घर वापस आये तब उसकी नाबालिक लड़की घर पर नही थी जिसके बाद उसकी माँ ने थाना माधवनगर में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर थाना माधवनगर में नाबालिक को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अप. क्रं. 831/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना माधवनगर में अपराध कायमी से अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की तलाश पुलिस निरंतर जिला कटनी एवं सीमावर्ती जिलो के साथ साथ अन्य प्रदेशों में भी लगातार तलाश कर रही थी, जिसे मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अपहृता को गुडगाँव (हरियाणा) से प्रआर0 विनोद कुमार विश्वकर्मा व्दारा दस्तयाब किया गया है तथा अपहृता व्दारा अपने कथन में आरोपी व्दारा प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण कर रखने और बलात्कार करने की बात बताने पर पुलिस व्दारा आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ प्रीतम कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा उम्र- 24 वर्ष निवासी धौवापुरा थाना शाहनगर जिला पन्ना को गिरफ्तार कर लिया है।  जिसे कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय कटनी पेश किया जाना है। 

पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

  थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में,विनोद कुमार विश्वकर्मा,राकेश साहू, सायबर,शुभम,अजय, सत्येन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

अपहृत नाबालिक को माधवनगर पुलिस ने गुडगाँव(हरियाणा) से किया दस्तयाब, आरोपी भी गिरफ्तार।


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post