कुठला पुलिस की मझगवां फाटक क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने टपरे पर दबिस

कुठला पुलिस की मझगवां फाटक क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने टपरे पर दबिस

कुठला पुलिस की मझगवां फाटक क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने टपरे पर दबिस

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, दिनांक, 24 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब विक्रय करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23/09/2026 को कुठला पुलिस ने अवैध रूप से शराब के विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब सहित पकड़ा है। कुठला पुलिस द्वारा यह कार्रवाई RTO कार्यालय के सामने अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मझगवां फाटक क्षेत्र में RTO कार्यालय के सामने स्थित टपरे में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान निक्की वंशकार पिता लोटन वंशकार, उम्र 25 वर्ष, निवासी मझगवां फाटक, थाना कुठला, जिला कटनी के रूप में की गई। आरोपी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब, कुल मात्रा 3.600 लीटर, अनुमानित कीमत 2,000 रुपये बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 पुलिस की महत्वपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही विशेष भूमिकाः

थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक अनिल यादव,रामेश्वर सिंह,अजय यादव,बुद्धू कुमार एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

कुठला पुलिस की मझगवां फाटक क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने टपरे पर दबिस



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post