थाना कुठला पुलिस ने ग्राम कन्हवारा में अवैध शराब विक्रय करने वालों को भेजा जेल

थाना कुठला पुलिस ने ग्राम कन्हवारा में अवैध शराब विक्रय करने वालों को भेजा जेल

थाना कुठला पुलिस ने ग्राम कन्हवारा में अवैध शराब विक्रय करने वालों को भेजा जेल

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी दिनांक, 24 सितंबर 2026पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के द्वारा लगातार अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध शराब बेचने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कुठला पुलिस द्वारा ग्राम कन्हवारा में अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गई है ।  थाना कुठला क्षेत्र के ग्राम कन्हवारा में कुठला पुलिस द्वारा गणेश उत्सव / विसर्जन के मद्देनजर,अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 24/09/2026 को ग्राम कन्हवारा में रेनु कचेर पति राम विशाल कचेर उम्र 30 वर्ष निवासी छैघरा के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब, कुल मात्रा 3.600 लीटर, कीमत 2,000 रुपये बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 862/26 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है साथ ही अवैध शराब विक्रय की शोहरत रखने वाले अनावेदक 1. हर्ष जायसवाल पिता मयाशंकर जायसवाल उम्र 20 साल निवासी चेतगंज थाना सिगरा जिला बनारस हाल कन्हवारा शराब दुकान के पास, 2. राजेश कुशवाहा पिता भारत कुशवाहा उम्र 38 साल निवासी शंकर चौक कन्हवारा, 3. रेनु कचेर पति राम विशाल कचेर उम्र 30 वर्ष निवासी छैघरा, 4. सविता वर्मा पति आशीष वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी डिठवारा थाना कुठला जिला कटनी के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी महोदय के यहाँ पेश किया गया जहाँ से आरोपीगणो का जेल वारंट बनने से जिला जेल भेज दिया गया है । थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

 पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिकाः

 थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक अनिल यादव,ताहिर खान,शिवशंकर दुबे, अनुराग परौहा, सविता तिवारी, मोनी गुप्ता,दिव्या तिवारी,पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

थाना कुठला पुलिस ने ग्राम कन्हवारा में अवैध शराब विक्रय करने वालों को भेजा जेल



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post